हिमाचल : पत्नी को मोबाइल चैटिंग करने से टोकना पति को पड़ा भारी, डंडे से तोड़ दिए दांत

By: Ankur Fri, 24 Sept 2021 7:35:31

हिमाचल : पत्नी को मोबाइल चैटिंग करने से टोकना पति को पड़ा भारी, डंडे से तोड़ दिए दांत

हिमाचल के ठियोग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पत्नी को मोबाइल चैटिंग करने से टोकना पति को भारी पड़ गया। यहां गुस्साई पत्नी ने डंडे से पति की पिटाई कर दी। घायल अवस्था में पति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आकर पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला छैला का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग के छैला क्षेत्र की है। पति रोजमर्रा की तरह काम के बाद शाम को घर पहुंचा। कमरे में पहुंचा तो देखा कि पत्नी मोबाइल पर चैट कर रही थी। पति ने पूछा कि किस से चैट कर रही है। दोनों में विवाद हो गया है। इसी बीच पत्नी ने वहां पड़े डंडे को उठाया और इसे पति पर बरसाना शुरू कर दिया। इसी बीच डंडा पति के मुंह पर भी लगा। पति जख्मी हो गया है। इसके दांत टूट गए हैं।

ये भी पढ़े :

# पंजाब : गलत दिशा से आ रहे कंटेनर ने मारी कार को टक्कर, हादसे में गई मां-बेटी की जान

# सैफ ने बेटों को दी यह सलाह, अजय ने बेटे युग के साथ शेयर की Photo, अक्षय पर आई आफत!

# भाई शिवांग के साथ परिणीति चोपड़ा ने गाया गाना, शाहरुख खान की लाडली ने इंटरनेट पर लगाई आग

# अमेरिका : डेढ़ साल बाद 33 देशों के लिए खुलेंगी अतंरराष्ट्रीय सीमाएं, दोनों वैक्सीन लगवा चुके लोगों को छूट

# पढ़ें- 3 मां-बेटों सुनीता आहूजा-यशवर्धन, माधवी देवरकोंडा-विजय और दीया मिर्जा-अव्यान की News

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com